{"_id":"68c1dbff04f687ea76043570","slug":"the-main-road-of-sukarouli-town-will-be-repaired-there-will-be-convenience-in-transportation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145065-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सुकरौली कस्बे की मुख्य सड़क की होगी मरम्मत, आवागमन में होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सुकरौली कस्बे की मुख्य सड़क की होगी मरम्मत, आवागमन में होगी सहूलियत
Thu, 11 Sep 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय को जाेड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके लिए 65 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क निर्माण के अलावा सड़क के दोनों तरफ से विक्टोरिया लाइट लगाने के साथ अन्य सुंदरीकरण कार्य भी होगा।
सुकरौली नगर पंचायत कार्यालय के रास्ते आसपास गांव के लिए सड़क जाती है। इस सड़क प्रतिदिन सैकड़ों लोग बाजार करने के अलाव ब्लॉक मुख्यालय और गोरखपुर जाने के लिए इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। मरम्मत के अभाव में यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढ़ों में हल्की बारिश होने पर पानी भर जाता है। इससे इस रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को न केवल परेशानी होती है, बल्कि हर दिन छोटी मोटी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। कस्बा के अलावा क्षेत्र के लोग काफी समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने सड़क के निर्माण और सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इस निर्माण कार्य पर 65 लाख रुपये खर्च होंगे। ईओ सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बा के नगर पंचायत कार्यालय से एनएच को जोड़ने वाली सड़क निर्माण और सुंदरीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस निर्माण कार्य पर 65 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।