फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The LPG crisis continues unabated, leaving shopkeepers in distress

Kushinagar News: दूर नहीं हो रहा रसोई गैस का संकट, दुकानदार बेहाल

Sat, 09 May 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The LPG crisis continues unabated, leaving shopkeepers in distress
सुकरौली में डीएसी पर्ची के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता।संवाद
पडरौना/सुकरौली। रसोई गैस का संकट कम नहीं हो रहा है। जिम्मेदार इसको लेकर भले ही दावा कर रहे हैं कि रसोई गैस की किल्लत नहीं हैं, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है। डीएसी नंबर आने के बाद पर्ची के लिए लोगों को एजेंसियों पर कतार लगानी पड़ रही है। रविंद्र नगर धूस में यातायात कार्यालय के सामने हर रोज रसोई गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतार लगानी पड़ रही है। वहीं, छोटे दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में गैस रसोई गैस सिलिंडर की समस्या गंभीर होती जा रही है। रसोई गैस की डिलीवरी नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों को उठानी पड़ रही है। होटल, चाय और फास्ट फूड की दुकानों पर काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, घरेलू उपभोक्ता भी गैस एजेंसियों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। डीएसी पर्ची बनवाने के लिए एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। बुकिंग वाले नंबर पर भी कॉल नहीं जा रही है।
विज्ञापन


घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस उपलब्ध नहीं होने से घरों का बजट भी बिगड़ रहा है। सुकरौली के छोटेलाल ने बताया कि कई दिनों से सिलिंडर वितरण नहीं हो पा रहा है, जिससे दुकान चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि गैस बुकिंग के बाद डीएसी पर्ची के लिए एजेंसियों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। होम डिलीवरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed