{"_id":"6a0b7f84bf908af77a028816","slug":"the-legal-services-authority-raised-awareness-among-female-students-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-160058-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्राओं को किया जागरूक
Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शहर के रामकोला रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को विधि सहित योजनाओं से जुड़ी जानकारी देकर जागरूक किया गया । जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जिला जज संजीव कुमार त्यागी व प्राधिकरण के सचिव भुवन के निर्देश पर छात्राओं को जागरूक किया गया। आयोजित जागरूकता शिविर में पीएलवी अमिताब श्रीवास्तव की ओर से छात्राओं को जागृति, डॉन, वीर परिवार सहायता योजना, वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं,बाल विवाह,एसिड अटैक व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा रिंकू शाही ने छात्राओं को विधि व नियमों से जुड़ी जानकारी साझा किया।
संचालन प्रधानाचार्य राम स्वरुप गुप्ता ने किया।
इस मौके पर समता शाही, रेनू कुमारी, कुमकुम प्रजापति, सद्दाम हुसेन, चांदनी, सपना, संतोषी यादव, नेहा,गुड़िया, पुष्पा,जूही सिंह,ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
00000
वन स्टॉप सेंटर की मदद से माता-पिता से मिली मासूम
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन और वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका रीता यादव के प्रयासों से 14 दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची को उसके माता-पिता से मिला दिया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते चार मई को रेलवे पुलिस खड्डा ने बच्ची को रेस्क्यू कर वन स्टॉप सेंटर भेजा। सचिव के निरीक्षण के बाद टीम ने बच्ची के बताए गए पत पर फिरोजाबाद के रामगढ़ थाने से संपर्क किया। सूचना मिलने पर सोमवार को बच्ची के माता-पिता कुशीनगर पहुंचे और अपनी बेटी को सकुशल साथ ले गए। परिजनों ने पूरी टीम को आभार जताया है। संवाद