फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The lack of teachers lack of evaluation speed.

शिक्षकों की कमी से सुस्त पड़ी मूल्यांकन की रफ्तार

Wed, 21 Mar 2018 11:57 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 21 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
The lack of  teachers lack of evaluation speed.
जांच करते अधिकारी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। वित्त विहीन शिक्षकों के आंदोलन और वित्त पोषित शिक्षकों की कमी का असर बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर पड़ रहा है। उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना स्थित मूल्यांकन केंद्र पर आधे से भी कम परीक्षक पहुंच रहे हैं। यहां पौने दो लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है, जिसमें से अब तक करीब 32 हजार कॉपियों का ही मूल्यांकन हो पाया है। सबसे बड़ी समस्या हिंदी, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में है, जहां जरूरत से कम परीक्षकों की वजह से काम बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना के मूल्यांकन केंद्र पर इंटर के हिंदी, फल संरक्षण, जीव विज्ञान, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित समेत अन्य विषयों की 178417 कॉपियों का मूल्यांकन होना है। इसके लिए 44 उप प्रधान परीक्षक और 347 परीक्षकों की ड्यूटी लगी है। इसमें आधे से अधिक शिक्षक वित्तविहीन स्कूलों के हैं। वित्त विहीन स्कूलों के ये शिक्षक नियमित मानदेय समेत कई मामलों को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। लिहाजा मूल्यांकन कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस केंद्र पर हिंदी की 24 हजार कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पांच उप प्रधान परीक्षक और 46 परीक्षक हैं जिनमें से दो उप प्रधान परीक्षक और 18 परीक्षक ही ड्यूटी दे रहे हैं। गणित की 15584 कॉपियों के लिए तीन उप प्रधान परीक्षक और 34 परीक्षक लगे हैं। शिक्षा शास्त्र की 7242 कॉपियों का मूल्यांकन दो उप प्रधान परीक्षक और 16 परीक्षक हैं, परंतु एक उप प्रधान परीक्षक व चार परीक्षक ही ड्यूटी पर हैं। समाज शास्त्र विषय के 16516 कॉपियों के लिए चार उप प्रधान परीक्षक व 37 परीक्षक में से दो उप प्रधान परीक्षक और 15 परीक्षक ड्यूटी पर हैं। भौतिक विज्ञान की 27177 कॉपियों के लिए चार उप प्रधान परीक्षक और 44 परीक्षकों में से तीन उप प्रधान परीक्षक 31 परीक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं। रसायन विज्ञान विषय की 30334 कॉपियों के मूल्यांकन के लिए तैनात पांच उप प्रधान परीक्षक में से चार और 52 परीक्षकों में से 39 परीक्षक ही ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 31 मार्च तक पूरा होना है। इसके लिए जिले में चार केंद्र उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना, बुद्घ इंटर कालेज कुशीनगर, पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर व श्रीगांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पडरौना व कुशीनगर में इंटर तथा हाटा व फाजिलनगर में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदित नारायण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व मूल्यांकन केंद्र के व्यवस्थापक राजेश कुमार मिश्र का कहना है कि वित्त विहीन शिक्षकों के बहिष्कार के चलते मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। परीक्षकों की कमी के चलते मौजूद शिक्षकों पर कार्य का अत्यधिक बोझ है। मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए और अधिक परीक्षकों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed