फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The issue of sand and ballast being shadowed at the conference of the Principal League

प्रधान संघ के सम्मेलन में छाया रहा बालू व गिट्टी का मुद्दा

Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
The issue of sand and ballast being shadowed at the conference of the Principal League
बैठे ग्राम प्रधान। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बुद्घा पार्क में अखिल भारतीय प्रधान संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें गांवों के निर्माण कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सीएम को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। 
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि शासन प्रशासन की ढुलमुल नीति की वजह से प्रदेश के प्रधान धर्मसंकट की स्थिति से गुजर रहे हैं। शासन से स्वीकृत विकास कार्यों के लिए संसाधन न मिलने से विकास कार्य नहीं हो रहा है। बालू और गिट्टी उपलब्ध नहीं होने से गांव में शौचालय निर्माणाधीन हैं और उसे शीघ्र पूरा कराने के लिए शासन व प्रशासन की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस सम्मेलन को संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, हेमंत गुप्ता, गेंदा सिंह, रामधारी यादव, अजीत कुमार दुबे सहित कई प्रधानों ने संबोधित किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी एडीएम कृष्णलाल तिवारी से मिले। उन्हें अपना नौ मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके ज्ञापन में 73वें संसोधन को पूर्ण रुप से लागू करने, ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्घि करने, प्रधानमंत्री आवास योजना को पूर्णरूप से ग्राम प्रधानों के अधीन करने, बालू व मिट्टी की आपूर्ति तत्काल प्रभाव से कराने, प्रधानों से संबंधित शिकायत बिना नोटरी बयान हल्फी के स्वीकार नहीं किए जाने और प्रधानों की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति शासन को गंभीर होने से संबंधित मांगें शामिल थीं।


इस दौरान अरुण कुमार चौधरी, गोरखनाथ मिश्र, ओमप्रकाश यादव, विनोद कुशवाहा, प्रद्युम्न तिवारी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह, यशवंत सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, व्यास वर्मा, नंदलाल तिवारी, सुरेंद्र यादव, रीता देवी समेत तमाम प्रधान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed