{"_id":"6952dbc4cba1e19f4207d3a2","slug":"the-issue-of-corruption-in-the-bsa-office-was-raised-at-the-disha-meeting-the-district-magistrate-ordered-an-investigation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-151673-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दिशा की बैठक में छाया बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा, डीएम ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दिशा की बैठक में छाया बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार का मुद्दा, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
Tue, 30 Dec 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
दिशा की बैठक में उपस्थित सांसद, विधायक, डीएम व अन्य। स्रोत जिला प्रशासन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद विजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले में चल रहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप का मुद्दा छाया रहा। बीएसए कार्यालय में तैनात अकील का नाम सभी की जुबान पर रहा।
भाजपा के पिछड़ा वर्ग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने बीएसए कार्यालय में लंबे समय से जमे लिपिकों की जांच कराने की मांग की। इस पर डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि शिक्षा विभाग में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र में रहते हैं, लोगों से संवाद करते हैं, अधिकारी एसी में बैठकर बात करते हैं।
जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मिड-डे मील, सर्व शिक्षा अभियान सहित अनेक योजनाओं की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया और समयबद्ध लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के तहत बने वाटर टैंकों के संचालन को लेकर असंतोष जताया गया।
विज्ञापन
सांसद ने संचालित न होने वाले टैंकों की सूची और कारण सहित रिपोर्ट तलब की। बिजली विभाग को बिल राहत योजना में पंजीकरण से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण और नई परियोजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी और एनएच को सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने, मिट्टी खनन से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को ठंड के मौसम में बीमार पशुओं की सतत निगरानी और उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि दिशा बैठक का उद्देश्य केवल समीक्षा नहीं, बल्कि योजनाओं का ईमानदार और प्रभावी क्रियान्वयन है। वंचित पात्रों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन की चेतावनी दी।
खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से अब भी कई किसान वंचित हैं। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने अवैध व निर्धारित मानक से अधिक मिट्टी खनन पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुशीनगर की मिट्टी गोरखपुर और खलीलाबाद जा रही है। इसे रोका जाना चाहिए। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने जेल के निर्माण से टूट रही सड़क पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विशेष मरम्मत योजना से सड़क निर्माण कराया जाना चाहिए।