फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The incident of robbery, police registered a case of theft

Kushinagar News: वारदात लूट की, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का केस

Fri, 08 Sep 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The incident of robbery, police registered a case of theft
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज किया है। वारदात के बाद पांच टीमें बनाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई बदमाश नहीं लगा है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव निवासी नागेंद्र गोंड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मंगलवार की देर रात ईंट लाने के लिए दुदही की तरफ से तुर्कपट्टी बाजार की तरफ जा रहा था। वह अभी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के शंकरपुर और मछरियां के बीच मटियरियां गांव के पास पहुंचा था कि मैजिक सवार कुछ बदमाशों ने पीछे से ऑकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। वह अभी कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी और बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि चालक को साथ लेकर बदमाश तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ही ठाकुर चौराहे के पास आए और उसे गन्ने के खेत में फेंक दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए।
विज्ञापन

काफी देर बाद जब चालक को होश आया तो किसी प्रकार वाहन स्वामी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी परमहंस कुशवाहा के पास पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को एएसपी रितेश कुमार सिंह ने घटना की जांच करके आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि चार बदमाशों के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। चार अन्य टीमें भी लगाई गई हैं। शीघ्र मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed