फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The immersion of Ganesha idols took place amidst resounding chants.

Kushinagar News: जयघोष के बीच हुआ गणेश मूर्तियों का विसर्जन

Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The immersion of Ganesha idols took place amidst resounding chants.
सुकरौली में गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकी और उमड़े श्रद्
सुकरौली। कस्बे में गणेश उत्सव के समापन पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे कस्बा में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, हनुमान, भगवान शंकर और मां काली सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं थी। कलाकारों ने कस्बा के प्रमुख चौराहों और हाईवे के सर्विस मार्ग पर धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। झांकियां देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में नगरवासी जुटे रहे। युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहा। कई लोग मोबाइल से शोभायात्रा की वीडियो बनाते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। अंत में मझना नाला स्थित पुल के पास गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान सिद्धिविनायक समिति के अध्यक्ष बैजनाथ मदेशिया उर्फ बैजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed