{"_id":"67fff71b00c2ebc03d0fe98b","slug":"the-hunger-strike-ended-on-the-assurance-of-the-mla-and-the-police-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-135795-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विधायक और पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विधायक और पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ अनशन
Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। गैरइरादतन हत्या के मामले में तीन नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर क्षेत्र के टड़वा मोड़ पर बीते 10 अप्रैल से चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को सातवें दिन समाप्त हो गया। तकुहीराज विधायक की मौजूदगी में तमकुहीराज और सेवरही के एसओ ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया। पीड़ित परिवार ने चेताया कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर (टड़वा) में बीते 19 मार्च को खेत में कूड़ा रखने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल युवक अमित राय (24) की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में 20 अप्रैल को मौत हो गई थी। नाराज परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग लेकर शव रखकर हाईवे के टड़वा मोड़ के पास प्रदर्शन करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई न होने से नाराज परिजन दरवाजे पर बीते छह दिन से अनशन कर रहे थे।
जानकारी होने पर बुधवार को मौके पर पहुंचे तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने हस्तक्षेप करते हुए अनशन पर बैठे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।