{"_id":"687174db5dc605f45200bdda","slug":"the-high-court-stayed-the-order-of-caste-verification-committees-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141335-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जाति सत्यापन समितियों के आदेश को हाइकोर्ट ने स्थगित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जाति सत्यापन समितियों के आदेश को हाइकोर्ट ने स्थगित किया
Sat, 12 Jul 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डाॅ. इंद्रासन प्रसाद के जाति सत्यापन के मामले में हाईकोर्ट इलाहाबाद ने स्थगन आदेश दे दिया है। कोर्ट ने जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय जाति सत्यापन समितियों के आदेशों को स्थगित कर दिया है।
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में वाणिज्य विभाग में डाॅ. इंद्रासन प्रसाद प्रोफेसर हैं। जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र में उनकी जाति खरवार है। उनके जाति प्रमाण को लेकर आपत्ति और शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में जारी जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन जिला, मंडल व प्रदेश स्तरीय जाति सत्यापन समितियों ने किया था। इन समितियों के जाति सत्यापन के आदेशों से असंतुष्ट होकर डॉ. इंद्रासन प्रसाद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक रिट दाखिल कर दिया था। कोर्ट ने मामले में तीनों स्तरीय जाति सत्यापन समितियों के आदेशों को स्थगित कर दिया और उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है। प्रोफेसर प्रसाद ने कोर्ट आदेश की कापी के साथ सभी संबंधित को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की है।