फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The health team sent a notice to Geetanjali Hospital to stop its operations.

Kushinagar News: स्वास्थ्य टीम ने गीतांजलि अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने के लिए भेजा नोटिस

Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The health team sent a notice to Geetanjali Hospital to stop its operations.
गीतांजलि हॉ​​स्पिटल।
रामकोला। कस्बे के गीतांजलि हाॅस्पिटल के संचालन पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस जारी किया है। दो दिन के अंदर जिन दो डॉक्टरों के नाम पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन डॉक्टरों के साथ दो दिन के अंदर उपलब्ध होकर बयान दर्ज कराने को कहा है, क्योंकि हॉस्पिटल पर न तो डॉक्टर का नाम दर्ज है और न ही वे डॉक्टर अब फोन रिसीव कर रहा है। ऐसे में जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन दोनों डॉक्टरों की डिग्री की जांच टीम करेगी इसके बाद ही अस्पताल का संचालन होगा।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी पूनम देवी की ऑपरेशन के बाद कस्बे के गीतांजलि हास्पिटल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक अशोक कुमार शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज किया। सीएमओ के निर्देश पर मामले की जांच तीन सदस्यी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। टीम में डाॅ. अवधेश प्रसाद, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डाॅ. शेष कुमार विश्वकर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी, डाॅ. आनंद प्रकाश गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, सीएचसी, रामकोला शामिल हैं। पूनम के पति का बयान दर्ज करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन में शामिल दोनों डॉक्टरों को डिग्री के साथ सीएचसी पर आने के लिए कहा गया है। पूनम के पति राजू ने बताया कि दलालों के चक्कर में पड़कर मेडिकल कॉलेज से पत्नी को लेकर परिजन गीतांजलि हाॅस्पिटल में लाकर भर्ती कर दिया, ऑपरेशन में लापरवाही से उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य टीम की जांच में पता चला कि हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन डॉ. मुकेश कुमार एमएस और डॉ. मीरा शर्मा एमबीबीएस के नाम पर हुआ है। नाम शामिल है और जांच में डॉक्टरों का डिस्प्ले प्लेट नहीं लगा था, ना ही कोई डॉक्टर का नाम दर्शाया गया है, चिकित्सा प्रभारी ने एसके विश्वकर्मा ने अस्पताल पर नोटिस भेज कर गीतांजलि हॉस्पिटल के रजिस्ट्रेशन में जो डॉक्टर का सर्टिफिकेट लगा है उसकी मांग किया है और डॉक्टर को भी दो दिन के अंदर सीएससी पर आकर दिखाने की बात कही है। तब तक के लिए अस्पताल का संचालन न करने की बात नोटिस में लिखी है। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने कहा कि सबसे दिक्कत यह हो रही है कि जिसके नाम से रजिस्ट्रेशन है उसके नाम से हॉस्पिटल पर डिस्प्ले प्लेट नहीं लगा है ना ही उसे डॉक्टर का नंबर उपलब्ध है जो इसके लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed