फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The headmaster who took away MDM's grains will be suspended

Kushinagar News: एमडीएम का अनाज लेकर जाने वाले प्रधानाध्यापक का होगा निलंबन

Sat, 26 Oct 2024 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The headmaster who took away MDM's grains will be suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसाछापर। क्षेत्र के पटेरा मंगलपुर प्राथमिक विद्यालय से चावल की बोरी ले जाते समय ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापक को पकड़ा था।
इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बीएसए के निर्देश पर बीईओ ने इस मामले की जांच की तो प्रधानाध्यापक दोषी मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने शनिवार को प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के लिए बीएसए को संस्तुति पत्र भेज दिया।
19 अक्तूबर को प्राथमिक विद्यालय पटेरा मंगलपुर के प्रधानाध्यापक हफीजुद्दीन शाम करीब चार बजे बाइक पर एक बोरी चावल बांधकर ले जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान आद्या राय ने बाइक से हेडमास्टर का पीछा करते हुए रास्ते में पकड़ लिया। ग्राम प्रधान का आरोप था कि प्रधानाध्यापक एमडीएम का राशन ले जाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन

हालांकि प्राधानाध्यापक ने राशन चोरी न हो जाए, इसलिए वे सुरक्षित रखने घर ले जाने की बात कही थी। इस मामले का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ था। मामले की जांच के लिए बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने विशुनुपरा बीईओ को जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। बीईओ ने मामले की जांच कर ग्राम प्रधान, स्कूल के बच्चे, अभिभावक और रसोइयों का बयान दर्ज किया। इसमें सभी ने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध आरोप लगाए। बीईओ ने आरोपी प्रधानाध्यापक को नोटिस भी जारी कर उनका जवाब-लब किया था।ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed