{"_id":"69541e9354b1d92df00c256a","slug":"the-harsh-winter-weather-continues-an-orange-alert-has-been-issued-for-the-next-three-days-and-people-are-staying-indoors-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151781-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सर्दी का सितम जारी, आज से तीन दिन ऑरेंज अलर्ट, घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सर्दी का सितम जारी, आज से तीन दिन ऑरेंज अलर्ट, घरों में दुबके लोग
Wed, 31 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना के रामकोला रोड पर अलाव सेंकते लोग। संवाद
पडरौना। कोहरा का प्रकोप सोमवार को कम रहा, लेकिन आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा के चलते ठंड का सितम जारी रहा। न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर, एक और दो जनवरी को घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मंगलवार का दिन लोगों के लिए थोड़ा राहत भरा रहा। सुबह के समय वातावरण काफी हद तक साफ था, हल्का कोहरा था, लेकिन इससे वाहन चालकों को ज्यादा समस्या नहीं हुई। इस बीच ठंड का असर कम नहीं था। सोमवार की तरह ही मंगलवार को शाम के समय गलन भरी ठंड रही। इस दिन मौसम का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में दोपहर तक बादल भी छाए रहे।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अभी आने वाले तीन से चार दिन तक लोगों को ठंड से निजात नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर, एक और दो जनवरी को घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना है।