{"_id":"673a5eabb42c52bd1f0a0478","slug":"the-groom-got-a-shockthe-girl-refused-to-marry-him-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126601-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दूल्हे को आया झटका...युवती ने किया शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दूल्हे को आया झटका...युवती ने किया शादी से इन्कार
Mon, 18 Nov 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। द्वारपूजा के दौरान दूल्हे को झटका आने से अफरातफरी मच गई। लोग उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के बाद दोबारा दूल्हा पहुंचा तो युवती व परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया।
इसको लेकर देर रात तक पंचायत हुई, लेकिन कन्या पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। रविवार को वर-कन्या पक्ष के बीच लेनदेन की वापसी को लेकर पूरे दिन थाने में दोनों पक्षों के लोग जमे रहे।
महराजगंज के सिसवा बाजार के रुद्रपुर जंगल टोला के चंद्रभान कन्नौजिया के बेटे सिकंदर कन्नौजिया की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के पथरदेवा गांव में सुरेश कन्नौजिया की बेटी के साथ तय थी। शनिवार की रात धूमधाम से बरात आई। तिलक की रस्म पूरी होने के बाद द्वारपूजा के दौरान दूल्हे को झटका आ गया और वह गिरकर छटपटाने लगा। मंगल गीत के बीच अफरातफरी मच गई। दूल्हे के घर वाले उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
इलाज कराने के बाद दूल्हे को लेकर वर पक्ष के लोग पहुंचे तो युवती व उसके परिजनों ने मिर्गी का दौरा पड़ने का आरोप लगाते हुए शादी से इन्कार कर दिया। रविवार को सुबह से दोनों पक्ष के लोग थाने में जमे रहे। पुलिस की मौजूदगी में करीब चार घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। शादी नहीं हुई। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि लड़के की तबीयत खराब होने के कारण लड़की पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया था। दोनों पक्ष थाने आया था। समझौता कराकर भेज दिया गया।