फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The girl died after getting cheated in love

Kushinagar News: प्रेम में धोखा मिलने पर युवती ने दी जान

Wed, 30 Nov 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The girl died after getting cheated in love
प्रेम में धोखा मिलने पर युवती ने दी जान
विज्ञापन

पडरौना/खड्डा। प्रेम में धोखा खाई एक युवती ने बुधवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। मामला खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। इससे तंग आकर युवती ने पहले थाने में गुहार लगाई, सुनवाई नहीं होने पर प्रधान से भी गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उसने आत्महत्या कर ली।

खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती गांव के ही दूसरे जाति का युवक जो दवा की दुकान चलाता है, उसके साथ प्रेम में फंस गयी। ग्रामीणों के मुुताबिक युवक ने युवती के मांग में सिंदूर भरकर झांसे में ले लिया। दो दिन पूर्व जब युवक की शादी कहीं और तय हो गई, तब युवती ने परेशान होकर पुलिस और प्रधान से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इससे उसने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में खड्डा एसएचओ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed