फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The girder of the railway line will be removed today, there will be a route diversion.

Kushinagar News: आज हटाया जाएगा रेल लाइन का गर्डर, रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 08 Dec 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The girder of the railway line will be removed today, there will be a route diversion.
पडरौना। शहर के सुभाष चौक से कोतवाली की तरफ से जाने वाली मुख्य मार्ग स्थित रेलवे ढाला संख्या 68 पर बीते दो दिसंबर को रखे गए गर्डर को सोमवार को हटाकर रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके चलते सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक इस रास्ते से सभी तरह के वाहनों का आवगमन ठप रहेगा। शहर में आने वाले लोगों को कोई परेशान न हो इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन के अनुसार ही वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन


कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पडरौना शहर के बीच होकर गुजरती है। शहर में आने वाले लोगों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेल लाइन पर पांच स्थानों पर रेलवे ढाला बनाया गया है। इस रास्ते जब भी कई ट्रेन आती है तो शहर के सभी रेलवे ढाला एक साथ बंद हो जाता है। रेलवे ढाला बंद होते ही शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। ट्रेन जाने के बाद जैसे ही रेलवे ढाला खुलता है वैसे ही रेलवे लाइन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इस जाम से निकालने में लोगों को 20 से 25 मिनट तक समय लग जाता है। लोगों की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाली शहर के मुख्य मार्ग पर अंडर पास और कठकुइयां रोड से भूतनाथ कॉलोनी, नोनियापट्टी के रास्ते अंबे चौक जाने वाली बाईपास मार्ग पर नोनियापट्टी रेलवे ढाला पर आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है। सुभाष चौक से कोतवाली जाने वाली मार्ग पर बन रहे अंडर पास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए बीते दो दिसंबर को गर्डर पर रेल लाइन लगाई गई थी, ताकि रेल लाइन के नीचे अंडर पास का निर्माण कार्य होने तक रेल गाड़ियों का आवागमन प्रभावित न हो। अब मंगलवार को रेल ढाला पर रखे गर्डर को हटाकर पुन: रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके चलते मंगलवार की सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक इस रास्ते आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि रेल लाइन के रास्ते आवागमन ठप रहने के दौरान लोगों का आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए मंगलवार को शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। इस दिन शहर में आने-जाने वाले नोनियापट्टी, नोकाटोला और साहबगंज मोहल्ले में बने रेलवे ढाला के रास्ते आसागमन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुभाष चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप और कॉलेज रोड की तरफ से रेलवे ढाला की तरफ आने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाया जाएगा, ताकि गर्डर रखने तक रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed