{"_id":"63b46e25dc9aaf741430c6e3","slug":"the-fire-started-from-the-spark-of-the-stove-12-residential-huts-were-burnt-kushinagar-news-gkp4630992130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, 12 रिहायशी झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, 12 रिहायशी झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
सरपतहीं खुर्द गांव में आग लगने से जलीं झोपड़ियां।
- फोटो : KUSHINAGAR
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, 12 रिहायशी झोपड़ियां जलीं
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सरपतही खुर्द के भरपटिया टोला की घटना
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द के भरपटिया टोला में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। मंगलवार सुबह लगी आग को बुझाने के लिए गांव के लोग कोई उपाय करते, इसके पहले 12 लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। आग बुझाने के प्रयास में छह लोग आंशिक रूप से झुलस भी गए। अगलगी में लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सर्दी के मौसम में आसमान तले रहने को मजबूर है। लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
मंगलवार सुबह सरपतही खुर्द के भरपटिया टोला में सुधीर के परिवार की महिलाएं चूल्हे पर भोजन पका रही थीं। तभी अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, हालांकि तब तक आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि सुधीर के अलावा रामवृक्ष, विनोद, मुकेश, धर्मेंद्र, गोपाल, गोविंद, ठाकुर, अजय, फेंकू, शैलेष और जीउत की झोपड़ियां भी अगलगी की चपेट में आ गईं। इस दौरान धर्मेंद्र के घर में रखे दो सिलिंडर फट गए। आग बुझाने की कोशिश में छह लोग आंशिक रूप से झुलस गए। इस दौरान एक बकरी की जलने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचीं। अगलगी की सूचना प्रधान चिंटू दुबे ने तहसील के अधिकारियों को दी। प्रधान ने लेखपाल और सचिव को बुलाकर तत्काल क्षति का आकलन करते हुए पीड़ितों को आर्थिक सहयोग देने की मांग की। प्रधान ने बताया कि कुल 12 झोपड़ियां जली हैं। सभी पीड़ितों की मदद की जाएगी।