फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The father injured in the accident died, the sons are undergoing treatment

Kushinagar News: हादसे में घायल पिता की मौत, बेटों का चल रहा इलाज

Thu, 05 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The father injured in the accident died, the sons are undergoing treatment
पकवा इनार। झुंगवा कट पर हुए हादसे के बाद बबिता का सुहाग उजड़ गया। वहीं बेटे हादसे के दूसरे दिन बुधवार को अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गया। यह मामला कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा बाबू टोला डुमरी का है।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित झुंगवा कट पर हुए हादसे में अनिल राव (35) पुत्र दरोगा राव की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटा नमन (10) अस्पताल में भर्ती हैं। जिसका इलाज चल रहा है, लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं कान्हा (8) की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

अनिल की मौत के बाद गांव व घर का माहौल गमगीन है। बुधवार की सुबह से ही देर शाम तक रिश्तेदार व मित्र दिनभर आते रहे। पत्नी बबिता और परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो जा रहा था। पति की मौत की खबर से पत्नी बबिता (30) बेसुध हो जा रही थी तो वहीं, 70 वर्षीय मां चानपती की बेटे की मौत से रोने के सिवाय कुछ बोल नहीं निकल पा रहा था। सड़क हादसे में पुत्र नमन और कान्हा के साथ घायल पिता अनिल राव ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात दम तोड़ दिए, तो वहीं गंभीर रूप से घायल नमन को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबू टोला डुमरी निवासी दरोगा राव के तीन पुत्रों में मृतक अनिल राव दूसरे बेटे थे। बड़ा बेटा योगेन्द्र राव और छोटा बेटा अतुल राव छत्तीसगढ़ में ठेके का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना के बाद भाई भी गोरखपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed