फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The father and brother murdered the girl in front of her mother

Kushinagar News: मां के सामने ही पिता और भाई ने की थी युवती की हत्या

Sun, 13 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 13 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The father and brother murdered the girl in front of her mother
पडरौना/मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र पड़रही गांव के टोला धनहा में युवती की तालाब में पिता और भाई हत्या कर लाश को फेंक दिए थे। दो घंटे तक घर में चले मौत के तांडव की कहानी युवती की मां ने पुलिस को बताया। पुलिस इस मामले में मां की तहरीर पर पुलिस के दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त डंडा पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन

पड़रही गांव के धनहा टोला निवासी रमाशंकर एक शराब की दुकान के बाहर खाद्य पदार्थ (चिखना) की दुकान लगाता है। इसका बेटा मुकेश उर्फ गिरिजेश अपनी पत्नी के साथ उसी घर में अलग रहता है। दोनों का भोजन अलग-अलग बनता है। माता-पिता के साथ बेटी 19 वर्षीय मिंता रहती थी। बुधवार की शाम को रमाशंकर दुकान से शराब के नशे में घर मीटर लेकर आया। पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो विवाद हो गया। कुछ देर बाद बेटा मुकेश उर्फ गिरिजेश घर आया तो पिता उसके सामने रोने लगा और मां, बेटी पर मारने का आरोप लगाया। नशे में धुत बेटा और पिता युवती की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दिया। रात को उसकी लाश गांव के बाहर तालाब में फेंक दिया और शव मिलने की सूचना पर आई पुलिस को बताया कि बेटी आपसी विवाद के बाद फांसी लगा ली है, इसलिए पुलिस से बचने के लिए इसकी लाश तालाब में लाकर फेंक दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस की पूछताछ में युवती की मां सुमित्रा ने बताया कि बेटा और पति ने डंडे से मारकर बेटी की हत्या की है। इसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को तीन नंबर ठोकर के पास बिहार जाने वाले मार्ग से शनिवार को सुबह करीब दस बजे गिरफ्तार कर लिया। घटना की हकीकत जानकर गांव वाले भी दंग रह गए। गांव वालों के अनुसार रमाशंकर के परिवार से किसी से तालमेल ठीक नहीं है। गांव के छोटी-छोटी बातों पर लोगों से विवाद करता है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed