{"_id":"604fa1fc8ebc3ee64c6c1023","slug":"the-family-members-went-to-see-ramlila-the-thieves-searched-the-house-kushinagar-news-gkp388488530","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवाले गए थे रामलीला देखने, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवाले गए थे रामलीला देखने, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन

भैंसही बाजार(कुशीनगर)। अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा खोट्ठा में रविवार की रात में एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय परिवार की महिलाएं गांव में रामलीला देखने गई हुई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।
खोट्ठा गांव की रहने वाली प्रेमा देवी रविवार की रात घर में ताला बंदकर बेटी के साथ गांव के मंदिर में चल रहे रामलीला का मंचन देखने गई थीं। कोई पुरुष सदस्य घर पर नहीं रहता है। मां-बेटी जब आधी रात को रामलीला देखकर घर लौटीं तो अंदर की हालत देखकर दंग रह गईं। अंदर के कमरों को दरवाजा खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। मां-बेटी ने शोर किया तो आसपास के लोग भी पहुंचे। महिलाओं ने बताया कि बॉक्स में रखे 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के दो आभूषण चोरी हुआ है। इस घटना की सूचना रात को ही पुलिस को दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। आशंका जताई जा रही है कि घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते चोरों ने घर में प्रवेश किया होगा।