फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The expansion joint of the multi-crore flyover has malfunctioned, forcing vehicles to travel in a single lane.

Kushinagar News: करोड़ों की लागत से बने फ्लाइओवर का एक्सपेंशन जॉइंट में आई खराबी, एक ही लेन से चल रहे वाहन

Sun, 30 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The expansion joint of the multi-crore flyover has malfunctioned, forcing vehicles to travel in a single lane.
ओवरब्रिज में गैप। संवाद
पकवा इनार। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित जेटी बाबू तिराहे और गोपालगढ़ में फ्लाईओवर का निर्माण कराया है। इनसे मौजूदा समय में छोट-बड़े सभी वाहन फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने और आवागमन शुरू होने के साथ ही जेटी बाबू तिराहे पर बने फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया। इन दोनों फ्लाईओवर के बनने में करीब 45 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में सांसद विजय कुमार दूबे ने इन दोनों स्थलों पर फ्लाईओवर निर्माण के कार्य के लिए राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया था। जिसे जेके इंजीकान प्राइवेट लिमिटेड ने बनवाया है। निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी को फ्लाईओवर में 10 वर्षों तक होने वाले किसी तरह की टूट-फूट व अन्य सुरक्षा से संबंधित कार्य कराने की जिम्मेदारी है। वर्तमान में जेटी बाबू तिराहे पर बने फ्लाईओवर पर एक्सपेंशन जॉइंट में कुछ खराबी आ गई है। कंपनी की तरफ से इसकी मरम्मत करने के लिए पुल पर खुदाई की गई और फिर उसे ऐसे ही छोड़ दिया गया। इससे इस फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन सिर्फ एक लेन से ही चल रहे हैं। फ्लाईओवर में अंडरपास वाले स्थल पर बड़े वाहनों को काफी सावधानी से गुजारा जा रहा है। कंपनी ने स्थल को बैरिकेडिंग कर आवागमन के लिए बंद कर रखा है। कंपनी के जिम्मेदारों का कहना है कि फ्लाईओवर पर जो मरम्मत कार्य किया जा रहा है, वह रुटीन का काम है। निर्माण में किसी तरह की कमी नहीं है। आगे भी आने वाली कमी को मरम्मत कर पूरा किया जाएगा। बता दें कि यहां से वाहनों के संचालन शुरू होने के दौरान वर्ष 2024 में ही जगह-जगह धंसने व ऊपरी सतह में आई दरारों को ठीक किया गया था। फ्लाईओवर पर यह सिलसिला कुछ महीनों के अंतराल पर होता रहता है। जिसे कंपनी सही कराती रहती है।
विज्ञापन

इस संबंध में कंपनी जेके इंजीकान प्राइवेट लिमिटेड के साइट एकाउंटेंट अभिजीत सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर में जो भी कमी आएगी, उसे मरम्मत कर ठीक कराया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी टीम का कोई सदस्य यहां नहीं है, मरम्मत कार्य के लिए सामान अभी अनुपलब्ध है। जल्द ही सामान को मंगाकर फिर एक्सपेंशन जॉइंट को ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed