फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The executors performed, submitted memorandam

 लेखपालों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 27 Dec 2017 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 27 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
The executors performed, submitted memorandam
प्रदर्शन करते लेख्‍ापाल - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कप्तानगंज। कुश्‍ाीनगर के कप्‍तानगंज में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कप्तानगंज इकाई ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इन लेखपालों ने सुरक्षा तथा एक ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लेखपाल संघ की कप्तानगंज इकाई के अध्यक्ष मुकुट बिहारी की अगुवाई में मंत्री अनिल कुमार पांडेय, विपिन मणि, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पांडेय, सुधीर गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, सुबोध गौतम, मिथिलेश गुप्ता, संगम प्रसाद, सुरेंद्र गौतम, संजू पासवान, शिवांगी मिश्रा, विचित्र मणि त्रिपाठी सहित कई लेखपालों ने मंगलवार को एक बैठक कर रामकोला विकास खंड के ग्राम सभा पगार के प्रधान को भूमाफिया चिह्नित करने पर उस गांव के लेखपाल को धमकी मिलने की बात कही। लेखपालों ने तहसील परिसर में बैठक के बाद प्रदर्शन कर अपना ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम त्रिभुवन का कहना था कि भू माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। लेखपालों की सुरक्षा प्रशासन की प्रमुखता में है। वे अपना कार्य निडर होकर करें। अगर इस कार्य में कोई भी व्यवधान डालेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed