फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'The eligible candidate should vote'

‘योग्य उम्मीदवार को देना चाहिए मत’

Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
'The eligible candidate should vote'
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में मतदाता जागरुकता गोष्ठी को संबोधित करते प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पां - फोटो : KUSHINAGAR
‘योग्य उम्मीदवार को देना चाहिए मत’
विज्ञापन

बुद्ध पीजी कॉलेज में मतदाता जागरुकता गोष्ठी आयोजित
कसया(कुशीनगर)। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में बीएड विभाग की तरफ से मंगलवार को मतदाता जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि योग्य उम्मीदवार के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मताधिकार का प्रयोग धर्म, जाति व वर्ग के आधार पर नहीं करना चाहिए। बिना किसी भय व लालच के मतदान से स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना होती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. अमृतांशु कुमार शुक्ल ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर नहीं करना चाहिए। गोष्ठी के संयोजक डॉ. विभ्राट चंद कौशिक ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता डॉ. कुमुद त्रिपाठी व संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. उर्मिला यादव, डॉ. सीमा त्रिपाठी, डॉ. रेखा तिवारी, डॉ. किरण जायसवाल, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. वीणा कुमारी, डॉ. सिद्धि केसरवानी, अनीता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed