फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The election for the managing committee will be held on July 6.

Kushinagar News: छह जुलाई को होगी प्रबंध समिति का चुनाव

Fri, 03 Jul 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The election for the managing committee will be held on July 6.
पडरौना। सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटी एवं चिट्स, गोरखपुर के आदेश पर अंजुमन इस्लामिया फैजुल उलूम, ग्राम धनोजी, फाजिलनगर की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। छह जुलाई को जिलाअल्प संख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में होगी।यह जानकारी निर्वाचनक अधिकारी /जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत राम गोंड़ ने दी। उन्होंने बताया कि संस्थान की प्रबंध समिति के गठन के लिए 21 सदस्यों की सूची के आधार पर पहले 29 जून को चुनाव कराने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। लेकिन उनके आकस्मिक अवकाश पर चले जाने की वजह से चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब सहायक रजिस्ट्रार के निर्देश चुनाव प्रक्रिया पुनः निर्धारित करते हुए छह जुलाई को सम्पन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन नामांकन दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक, नाम वापसी 12:30 बजे से 01:00 बजे तक, मतदान दोहपर एक बजे से दो बजे तक होगी। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा मतदान समाप्त होने के उपरांत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed