{"_id":"e1344a238af75108cb77b9907f02d58f","slug":"the-elderly-are-being-beaten-off-by-train-to-patna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना जा रहे बुजुर्ग को ट्रेन से उतारकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना जा रहे बुजुर्ग को ट्रेन से उतारकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला थानाक्षेत्र के कुस्मही गांव के निवासी शिव प्रसाद पटना के नगर निगम में कर्मचारी थे। तीन वर्ष पहले वह सेवानिवृत्त हो गए थे। किसी जरूरत से वह रविवार को पटना के लिए घर से निकले। शिवप्रसाद के मुताबिक सीवान के बाद उन्हें कुछ लोगों ने जबरदस्ती ट्रेन से नीचे उतार लिया और निर्ममतापूर्वक पीटने के बाद सीरिंज से उनके शरीर से खून निकाल लिया।
इस वजह से शिव प्रसाद अचेत हो गए। उसके बाद वह मंगलवार को पटना कैसे पहुंचे उन्हें पता नहीं चला। वहां मिले एक परिचित कर्मचारी ने बताया कि घर पर सूचना भेज दी गई है। बृहस्पतिवार को शिवप्रसाद की दोनों पुत्रियां पहुंचीं और उन्हें घर लेकर आईं।
शनिवार को उन्हें रामकोला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। परिवार के लोगों की तरफ से इसकी कहीं शिकायत नहीं की गई है।