{"_id":"68c1de2ead454981840058b1","slug":"the-effect-of-dms-strictness-was-visible-doctors-were-found-treating-patients-in-hospitals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145078-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीएम की सख्ती का दिखा असर, अस्पतालों में इलाज करते मिले चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीएम की सख्ती का दिखा असर, अस्पतालों में इलाज करते मिले चिकित्सक
Thu, 11 Sep 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए मरीजों की लगी कतार। संवाद
पडरौना। मेडिकल कालेज की जांच के बाद कालेज प्रशासन में हड़कंप रहा। बुधवार को चिकित्सक ओपीडी में इलाज करते दिखे। इमरजेंसी में भी चिकित्सक इलाज कर रहे थे। मेडिकल कालेज प्राचार्य ने कहा कि दायित्व निर्वहन में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
मंगलवार को मेडिकल कालेज में निरीक्षक के लिए एडीएम वैभव मिश्रा पहुंचे तो यहां ओपीडी में चिकित्सक नहीं मिले। ओटीआर मशीन पर कपड़ा मिला, दवा काउंटर से मरीज को पूरी दवाएं नहीं मिली। ओटी की लाइट भी खराब मिली। इसके बाद बुधवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिलीप ने मेडिकल कालेज के सभी पटल की जांच की। बीते दिन मिले कमियों के सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर व कर्मचारी समय से आए। जिससे मेडिकल कालेज में आने वाले मरीजों को परेशानी न हो। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिलीप ने बताया कि सुबह आठ बजे अस्पताल के डॉक्टरों के शिप्ट का टाइमिंग है। इसी कारण कुछ डॉक्टर कम मिले है। कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित सीएचसी में बुधवार को सीएचसी के ओपीडी में काफी मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। डाक्टर अपने चेंबर में इलाज करते हुए दिखे। कुछ डाक्टरों का चैंबर खाली रहा। बताया गया कि मेडिको लीगल के लिए ड्यूटी लगाई गई हैं।
सीएचसी के इमरजेंसी में 12.10 बजे दो मरीजों का इलाज चल रहा था। सीएचसी प्रभारी डाक्टर मार्कण्डेय चतुर्वेदी अपने चैंबर में एक महिला को देखते हुए मिले। डाॅ. आशुतोष पांडेय अपने चैंबर में मरीज देख रहे थे। उन्होंने बताया कि अबतक 60 मरीजों को देख चुके है।
विज्ञापन
कप्तानगंज सीएचसी में भी मौजूद रहे डाॅक्टर
कप्तानगंज। सीएचसी में दूसरे दिन महिला डाक्टर रेनू मिश्रा के अलावा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। बुधवार को पूरे दिन मरीजों से अस्पताल खचाखच भरा हुआ था और अन्य दिन के अनुपात में ओपीडी की संख्या अधिक थी और सभी डाक्टर अपने अपने ओपीडी रूम में मरीज देखते मिले वहीं महिला डाक्टर रेनू मिश्रा को दिखानें के लिए सुबह से दोपहर 12 बजे तक महिलाएं इंतजार करती रहीं। इलाज कराने आई रंजना राव, अंजली, रेनू, सुनीता, अमरावत देवी, मंजू देवी, रिंकी ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा बताया गया है कि डाक्टर आएगी आप लोग इंतजार कर लीजिए।