फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The district's talented students won gold and silver medals in state level sports

Kushinagar News: राज्य स्तरीय खेलकूद में जिले के होनहारों ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

Mon, 17 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The district's talented students won gold and silver medals in state level sports
पडरौना। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुशीनगर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। कुशीनगर के नोडल रजनीश कुमार द्विवेदी की अगुवाई में 35वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुई बालिका वर्ग की हॉकी, फुटबॉल व एथलेटिक्स की टीम की इस सफलता पर खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम लखनऊ में हुए फाइनल मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर व कंपोजिट विद्यालय रविंद्र नगर की बालिक खिलाड़ियों की हॉकी टीम का सामना प्रयागराज से हुआ। इसमें प्रयागराज की टीम विजेता और जिले की टीम उप विजेता घोषित हुई। इसी तरह बालिका वर्ग की फुटबॉल के फाइनल मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवलिया नवीन का लखनऊ से सामना हुआ। लखनऊ की टीम विजेता और कुशीनगर की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा एथलेटिक्स वर्ग में 50 मीटर दौड़ में अंतिमा पाल ने दूसरा और 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, बालिका वर्ग की रिले दौड़ में वंदना ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के बेतहरीन प्रदर्शन पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक विनोद कुमार मिश्रा, बीएसए डाॅ. राम जियावन मौर्य, बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार, जयंत भारती, जया राय, सुधीर कुमार, अमितेश कुमार, विजय पाल नारायण त्रिपाठी, मुकेश नारायण मिश्रा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed