{"_id":"695c1ba551d87d6f490e1f18","slug":"the-district-judge-inspected-the-village-court-in-hata-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-152110-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा में ग्राम न्यायालय का जिला जज ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा में ग्राम न्यायालय का जिला जज ने किया निरीक्षण
Tue, 06 Jan 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
हाटा। तहसील परिसर स्थित ग्राम न्यायालय का सोमवार को जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला जज ने ग्राम न्यायालय में साफ-सफाई की स्थिति देखी। इसके साथ ही उन्होंने निस्तारित एवं लंबित वादों की फाइलों का अवलोकन कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। न्यायालय में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश का स्वागत किया। जिला जज ने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ-साथ आम लोगों को न्याय दिलाने में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। निरीक्षण के समय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा, ग्राम न्यायालय न्यायाधीश सुनंदन गोयल मौजूद रहे।