{"_id":"696553822522ba5f4603499d","slug":"the-deranged-man-killed-his-mother-and-wife-by-smashing-their-heads-with-a-stone-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152627-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सनकी ने पत्थर से सिर कूंचकर मां और पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सनकी ने पत्थर से सिर कूंचकर मां और पत्नी को मार डाला
Tue, 13 Jan 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परसा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद में 30 वर्षीय एक युवक ने पत्थर से सिर कूंचकर पत्नी और मां की हत्या कर दी। चर्चा तो यह भी है हत्या के बाद वह पत्नी और मां की लाश से मांस नोचकर खा रहा था। हालांकि पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है।
मामले की जानकारी होेने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने युवक की बहन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से वह न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, परसा गांव निवासी सिकंदर (30) पुत्र स्व. बनवारी की शादी चार वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सवना लक्ष्मण गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता की बेटी प्रियंका (28) से हुई थी। शादी के चार साल बाद भी सिकंदर और प्रियंका के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिकंदर की पत्नी प्रियंका और मां रूना देवी (60) घर की छत पर अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान सिकंदर नशे की हालत में पहुंचा। वहां किसी बात पर उसकी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में उसने छत पर रखे पत्थर के टुकड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। रूना ने बहू को बचाने की कोशिश की तो सिकंदर ने उनके सिर पर भी उसी पत्थर से वार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे दबोच लिया। छत पर मां-पत्नी की इतनी बेरहमी से हत्या की गई लाश देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मालूम हो कि सिकंदर की शादी के एक साल बाद ही पिता की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। तब से परिवार की जिम्मेदारी सिकंदर के ही कंधे पर ही थी।