फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Deputy Secretary investigated the marksheet issued five decades ago.

Kushinagar News: पांच दशक पहले जारी मार्कशीट की उपसचिव ने की जांच

Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Secretary investigated the marksheet issued five decades ago.
पडरौना। क्षेत्र में करीब 50 वर्ष पहले एक विद्यार्थी के कक्षा 10 के प्रमाणपत्र में जन्मतिथि अंकित नहीं होने के मामले की शुक्रवार को जांच की गई। जांच के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के उपसचिव श्रीगांधी इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचे और दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन

एक महिला ने माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को शिकायती पत्र दिया था। शिकायत की थी कि उन्होंने 70 के दशक में श्री गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज खड्डा में हाईस्कूल में पढ़ाई की थी। लेकिन जन्मतिथि दर्ज नहीं हुआ था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार यादव शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और संबंधित कागजातों का अवलोकन किया। प्रधानाचार्य अमरजीत पांडेय ने बताया कि महिला ने हाईस्कूल प्राइवेट से पास किया था। उनका नामांकन 1973-74 में कक्षा छह में हुआ था। छात्र पंजिका मिला है। उसका अवलोकन कर उप सचिव अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed