फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Department will encourage parents to enroll their children.

Kushinagar News: नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित करेगा विभाग

Sun, 22 Mar 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Department will encourage parents to enroll their children.

विज्ञापन
मेंहदावल। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों, बाल वाटिका में 25 मार्च को अभिभावक जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय स्तरीय नवारंभ उत्सव प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिका में अभिभावकों के साथ आयोजित किया जाएगा।
बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि संबंधित प्रधानाध्यापक इस उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे बड़ी संख्या में अभिभावक, माताएं निर्धारित नवारंभ उत्सव में प्रतिभाग कर सकें। विद्यालय के समस्त अध्यापक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यालय के सेवित गांव के सभी 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चों का चिह्नांकन करते के लिए उनके अभिभावकों को उत्सव में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित करेंगे। इसी क्रम में ब्लॉक के 36 को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र वाले प्राथमिक और 19 कंपोजिट विद्यालयों में आगामी 25 मार्च को नवारंभ उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य तीन से छह आयु सीमा वाले बच्चों का बाल वाटिका में नामांकन बढ़ाने और प्राथमिक शिक्षा के प्रति भी अभिभावकों को जागरूक करना है। इसके लिए विस्तृत सूची एवं आमंत्रण पत्र (हस्त निर्मित) विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत समस्त अध्यापक एवं कार्मिकों के सहयोग से तैयार कर वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि सभी एआरपी कम से कम पांच विद्यालयों पर यह उत्सव आयोजित करने में सहयोग करें। संबंधित प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम के लिए रेत लेखन हेतु आवश्यक सामग्री, बाल वाटिका साज-सज्जा, बैनर की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि राज्य सरकार का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed