{"_id":"d42ea9fd07f4fc78074a6aeea02ae655","slug":"the-death-of-a-worker-got-commotion-at-the-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत, मिल गेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की मौत, मिल गेट पर हंगामा
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवरही/तमकुहीरोड। चीनी मिल सेवरही में कार्यरत एक मजदूर की सोमवार की सुबह मौत हो गई। इसके बाद मजदूर के घरवाले और अन्य लोगों ने मिल गेट पर शव रखकर हंगामा करने लगे। हंगामे की जानकारी मिलने पर तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू पहुंच कर मिल प्रबंधन से बातचीत की। मिल प्रबंधन ने मजदूर के परिवार को डेढ़ लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का आश्वासन दिया।
इसके बाद लोग शव लेकर चले गए। बताया जाता है कि रविवार की रात मेंहदिया गांव के रहने वाले 55 वर्षीय मजदूर हरेंद्र पुत्र इंद्रासन चीनी मिल में ड्यूटी पर थे। हरेंद्र की कारखाने में सोमवार को भोर में अचानक मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर हरेंद्र के परिवारवालों के अलावा काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर कारखाने के गेट पर हंगामा करने लगे। लोगों की मांग की थी कि हरेंद्र के परिवार को मुआवजा देने के साथ ही परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए।
हंगामे की जानकारी मिलने पर तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने चीनी मिल के अधिकारियों को बुलाकर बात की और हरेंद्र के परिवार को एक लाख 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि दिलाने की लिखित घोषणा कराई।
विज्ञापन
इसके बाद हंगामा बंद कर लोग शव लेकर घर चले गए। मिल के प्रबंधक बीएल विजय का कहना था कि यह मौत आकस्मिक है। हरेंद्र के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और डेढ़ लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का आश्वासन दिया गया है।