{"_id":"6253203ca9b4d2310c294cb2","slug":"the-death-of-a-pregnant-woman-the-family-created-a-ruckus-kushinagar-news-gkp432923899","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं परिजन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बे में संचालित एक निजी अस्पताल में रविवार रात प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस वजह से एनएच का सर्विसलेन काफी देर तक बाधित रहा।
तरयासुजान थानाक्षेत्र के परसौनी गांव के खलवा टोला निवासी सुकट चौहान की 25 वर्षीय पत्नी जीरा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार देर शाम परिजन तमकुहीराज में संचालित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ती गई। हालत नियंत्रण के बाहर देख महिला को रेफर कर दिया गया। रात करीब नौ बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।