फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The cylinder exploded due to fire, the woman saved her life by running away

Kushinagar News: आग से सिलिंडर फटा, महिला ने भागकर बचाई जान

Tue, 08 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The cylinder exploded due to fire, the woman saved her life by running away
रामकोला। नगर पंचायत में वार्ड नंबर नौ मोरवन निवासी शाकिर के घर रविवार की देर रात खाना पकाने के समय गैस लिकेज होने से लगी आग से सिलिंडर फट गया। इससे घर में रखा सारा सामान खाक हो गया। घर पर मौजूद अकेली महिला जान बचाकर किसी तरह भागी। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया।
विज्ञापन

मोरवन निवासी दिव्यांग शाकिर अपनी पुत्री व दामाद के साथ बरवा बाजार कर्बला पर गए थे। घर पर अकेली शाकिर की पत्नी खाना बना रही थी। रिहायशी छप्पर में अचानक आग की लपटें देख वह शोर मचाते हुए घर से बाहर भागी। घर के अंदर बंधी आठ बकरियां आग में जल गईं। इसी बीच घर में रखा गैस का सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन

इससे आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। अगल-बगल के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे रामकोला थाने के एसआई अनिल यादव, सिपाही जयहिंद यादव व फायर बिग्रेड के जवानों ने आग को पूर्ण रूप से बुझवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed