फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The crowd of believers gathered in the pagodas

शिवालयों में उमड़ा आस्थावानों का रेला

Mon, 01 Aug 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The crowd of believers gathered in the pagodas
शिवालयों में उमड़ा आस्थावानों का रेला
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
पडरौना। सावन के तीसरे सोमवार को भी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पडरौना नगर के शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, लखरांव मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर, छावनी के महादेव मंदिर एवं भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, करहिया शिव मंदिर सहित सभी शहर एवं आस-पास के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगल कामना की। इसी तरह प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में भी भोर से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। दोपहर बाद तक इस मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे रहे। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही क्षेत्र के उजारनाथ स्थित शिवमंदिर में तीसरे सोमवार को भगवान उज्ज्वलनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बुजुर्गों का मानना है कि जो भक्त यहां सावन के महीने में सच्चे मन से पूजा करके मन्नतें मांगते हैं, उनकी मुराद जरूर पूरी होती है। क्षेत्र की ज्यादातर महिलाएं सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत कर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इस शिव मंदिर में उजारनाथ सहित खलवापट्टी, सपही बुजुर्ग, अमरवा, लोहलनगड़ी, गगलवा, देवरियावृत, करमैनी, भेलया, मठिया, मोगलपुरा, जवार, फतमपट्टी, सेंदुरिया बुजुर्ग आदि गांवों के श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सेवरही के बाबा पंचेश्वरनाथ शिवमंदिर शिवाघाट, बाबा बिंदेश्वरीदास शिवमंदिर जानकीनगर, जीन बाबा का शिव मंदिर पकड़ीयार पूरबपट्टी, विश्वकर्मा शिवमंदिर जवाहरनगर, रामजानकी शिवमंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, शिव मंदिर राजेंद्रनगर सहित अन्य स्थानों पर स्थित शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।
शोभायात्रा निकालकर किया रुद्राभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीश्रीराम। क्षेत्र में शिवभक्तों ने भव्य शोभा यात्रा निकालकर गौरीश्रीराम स्थित प्राचीन शिवमंदिर में रुद्राभिषेक किया। सोमवार को भव्य शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पवित्र बांसी नदी के गौरी जगदीश घाट पर जल भरने पहुंचे। हाथी-घोड़े के साथ निकली शोभायात्रा लौटकर प्राचीन शिवमंदिर पहुंची। पिछले सात साल से हर सावन माह के सोमवार को श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं।

सोमवार सुबह पांच बजे मंदिर परिसर से तिवारीपट्टी, मंझरिया, गनेशा पट्टी, गौरीश्रीराम, भठिया भोकरिया, गौरी जगदीश, गगलवा, पांडेय पट्टी, रकवादुलमापट्टी, दुमही आदि गांवों के श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होकर बांसी नदी के गौरी जगदीश घाट पहुंचे। वहां कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर लौटकर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान कार्यक्रम के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव, अध्यक्ष ओमप्रकाश बर्नवाल, उप प्रबंधक दर्शन यादव, उपाध्यक्ष अनिल राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed