फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The crowd gathered in the market and the traffic system collapsed.

Kushinagar News: बाजार में उमड़ी भीड़ तो ध्वस्त हो गई यातायात व्यवस्था

Mon, 27 Oct 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The crowd gathered in the market and the traffic system collapsed.
पडरौना के तिलक चौक पर लगा जाम। संवाद  
पडरौना। शहर में रविवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी तो यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। यातायात पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। यह मंगलवार की दोपहर तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह हुए बैरिकेडिंग के बावजूद सड़कों पर चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा का प्रवेश हो गया था, जिसके कारण रूक-रूक कर दिन में कई बार जाम लगता रहा। जाम की वह से लोगों का बाजार में पैदल चलना मुश्किल हो गया। जाम का प्रमुख कारण पटरियों पर लगी दुकानें भी रहीं। पूरे दिन यातायात पुलिस मशक्कत करती रही, फिर भी जाम से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए शहर के सुभाष चौक, कसया रोड, पशु अस्पताल, कोतवाली रोड, दरबार रोड, जटहां रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, बेलवाचुंगी को जाने वाली सड़कों पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। दोपहर बाद जब भीड़ बढ़ी तो यातायात व्यवस्था धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया सवार लोग गलियों के रास्ते बैरिकेडिंग वाली सड़क पर पहुंच गए। कई ई-रिक्शा चालक रूट डायर्वजन के लिए लगे बैरिकेडिंग के पास से ही अपने ई-रिक्शा निकाल कर मुख्य शहर में आते-जाते दिखे।
इन वाहनों ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। हालांकि, जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड जूझते नजर आए, लेकिन उम्मीद से अधिक भीड़ होने के कारण ट्रैफिक प्लान फेल हो गया।

प्रशासन की ओर से सुचारू यातायात के लिए शहर में नौ स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में लागू रूट डायवर्जन का शतप्रतिशत पालन करने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवानों को निर्देश दिया गया है। इसका अनुपालन भी शहर में कराया गया है, लेकिन शहर के मुख्य मार्ग पर पुलिस की कड़ाई देख कुछ वाहन चालक मोहल्लों की गलियों से बाजार के मुख्य मार्ग तक पहुंचे हैं।
इसके चलते इस तरह की दिक्कत हुई है। उन्हें चेतावनी देते हुए तत्काल रूट डायवर्जन का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed