फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The construction of the road began with the Bhoomi Pujan amidst chanting of Vedic mantras.

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर शुरू हुआ सड़क का निर्माण

Fri, 13 Mar 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The construction of the road began with the Bhoomi Pujan amidst chanting of Vedic mantras.
दुदही। कस्बे के आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार को भूमि पूजन के बाद आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि देवरिया धीरज त्रिपाठी व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान आलम ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य होने से मोहल्ले के लोगों को आवागनम में सहुलियत होगी। इसके बाद वार्ड नंबर आठ महात्मा गांधी नगर में आदर्श एंग्लो इंटर काॅलेज के पीछे से बृजकिशोर गुप्ता के घर तक 140 मीटर लंबी 3.5 मीटर चौड़ी आरसीसी सड़क 19 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इसी तरह वार्ड नंबर-10 राम-जानकी नगर में 11 लाख रुपये की लागत से 96 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी आरसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।

इस दौरान राजन ब्याहुत, विनोद कुमार, भोला कुमार, फैयाज अंसारी, धर्मवीर सिंह, दिवाकर मद्धेशिया, नूरुल हसन, उमेश चौरसिया, शंभू जायसवाल, उपेंद्र गुप्ता, राजन ब्याहुत, राजन जायसवाल, बृजेश गुप्ता, सोनू जायसवाल, सुशील गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed