फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Constitution is the faith of Indians.

Kushinagar News: भारतीयों की आस्था का ग्रंथ है संविधान

Sun, 25 Jan 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The Constitution is the faith of Indians.
कसया। संविधान की ताकत का वास्तविक स्रोत भारत की जनता में निहित है। हमारा संविधान 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और विश्वास का प्रस्थान बिंदु है और यह राष्ट्रीयता, विश्वास, विकास और राष्ट्रीय हितों का पोषण करने वाला ग्रंथ है।
विज्ञापन

उक्त विचार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक (मध्य प्रदेश) के पूर्व कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने व्यक्त किए। वह संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत एवं बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर की ओर से आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि भारतीय संविधान राष्ट्रीय एकता और विकास का वाहक ग्रंथ है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर महानगर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्ध पीजी कुशीनगर के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed