फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The cold weather will continue to intensify; an orange alert has been issued for the next three days starting today.

Kushinagar News: अभी और सताएगी सर्दी, आज से तीन दिन ऑरेंज अलर्ट

Sat, 03 Jan 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The cold weather will continue to intensify; an orange alert has been issued for the next three days starting today.
पडरौना। जिले में करीब एक सप्ताह तक हुई शीतलहर के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और धूप निकली। वहीं शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे तक हल्का कोहरे के बाद धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन सूर्य अस्त होने के बाद शाम को गलन भरी ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक ठंड में कमी आने की संभावना से इनकार करते हुए शनिवार से सोमवार तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बीते करीब एक सप्ताह तक चले शीतलहर के चलते लोग परेशान थे। पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। प्रचंड ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में संचालित सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। करीब एक सप्ताह चली शीतलहर के बाद बीते बृहस्पतिवार की दोपहर धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन

इस दिन मौसम का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शुक्रवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो घना कोहरा के साथ गलन भरी ठंड से लोग परेशान रहे, लेकिन सुबह करीब 11 बजे चटक धूप निकल गई। करीब एक सप्ताह बाद थोड़ा विलंबस से ही सही लेकिन धूप निकालने से जिले में शीतलहर से परेशान लोगों ने ठंड से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान में भी तेजी दिखी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बृहस्पतिवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस दिन मौसम का अधितम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया हुआ। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले मंगलवार तक लोगों को अभी ठंड से निजात मिलने वाली नही है।

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम भारत मौसम विभाग ने जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके अनुसार जिले में मौसम अधिकतर साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन तीन से पांच जनवरी तक ठंड में कमी आने की संभावना नही है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed