फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The city roads will be encroachment free, officers have geared up

Kushinagar News: शहर की सड़कें होगी अतिक्रमण मुक्त, अफसरों ने कसी कमर

Wed, 04 Jun 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The city roads will be encroachment free, officers have geared up
पडरौना। जिला मुख्यालय रविंद्रनगर से सुभाष चौक तक एनएच सड़क अतिक्रम मुक्त होगी। शहर के सुभाष चौक के 600 मीटर परिधि में आने वाली सड़कों पर किया गया अतिक्रमण को अभियान चलाकर प्रशासन हटवाएगा। शुक्रवार को सदर पडरौना एसडीएम की मौजूदगी में अफसरों ने जिला मुख्यालय के रवींद्र चौक से सुभाष चौक तक संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। सड़क किनारे दुकान लगाने वालों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। डीएम विशाल भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पडरौना नगर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण की वजह से लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने गंडक नहर पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राज्यमार्ग, लोनिवि और एनएच-727 के सहायक अभियंता को सड़क पर पड़ने वाले पुल के अलावा गंडक नहर के बाइपास के दोनों तरफ से पुल को चौड़ा कराने निर्देश दिए हैं। डीएम ने पीडब्लूडी के एई को चौराहों के सुधारीकरण के सर्वे करा कर चौराहों का रि-डिजाईन इस प्रकार तैयार करने के लिए कहा कि चौराहे से पहले दाहिने एवं बायें वाहनों के चलने के लिए कैरेज-वे बनाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर से निकाले गए सील्ड जो सड़क के किनारे पड़े हैं। उसे हटाने और नहर के दोनों तरफ पैरापीट वाल्व गाईड लाईन के अनुसार लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सदर एसडीएम और पडरौना नगर पालिका के ईओ को वैडिंग जोन के लिए स्थान चिन्हित कर अतिक्रमण हटा कर सुभाष चौक से वैडिंग जोन में स्थापित करने को निर्देश दिए।इसके अलावा सड़क के किनारे दुकानदारो की तरफ से लगाए बोर्ड को भी हटाने के निर्देश दिए। इस निर्देश के क्रम में सदर एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने एआरटीओ मोहम्मद अजीम के साथ जिला मुख्यालय के रविंद्र चौक से सुभाष चौक तक निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि चौराहों के आसपास 100 मीटर तक नो वैडिंग जोन घोषित किया गया है। पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर चौराहे के आसपास नो पार्किंग जोन घोषित कर यातायात विभाग को नो-पार्किंग पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि पडरौना तहसील के आसपास के अतिक्रमण हटाने और पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित कर वाहनों की पार्किंग कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पडरौना डीपो के एआरएम को रोडवेज की बसे रोडवेज परिसर के भीतर ही सवारी उतारने और बैठाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज की बसे सुभाष चौक चौराहे तथा उसके आस पास बस रोक कर सवारी न उतारे व चढाएं। छावनी स्थित वर्कशाप का सर्वे करा कर उच्च स्तर पर प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए, ताकि रोडवेज बसें शहर के बाहर से ही संचालित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed