{"_id":"69ced36c5a64226583084e71","slug":"the-bypass-road-in-sevarhi-town-will-be-two-lane-providing-relief-from-traffic-congestion-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-157387-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो लेन की होगी सेवरही कस्बे की बाईपास सड़क, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो लेन की होगी सेवरही कस्बे की बाईपास सड़क, जाम से मिलेगी निजात
Fri, 03 Apr 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत की बाईपास सड़क दो लेन की होगी। शासन ने इसके लिए 18.33 करोड़ रुपये की मंजूरी देते हुए प्रथम किस्त के रूप में 89.64 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने टेंडर समेत अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सेवरही नगर पंचायत में 5.60 किमी लंबी बाईपास सिंगल सड़क होने के चलते हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। कस्बे के बीच सेवरही चीनी मिल है। चीनी मिल में पेराई सत्र में कस्बे की सड़कों पर जाम की समस्या इस कदर बढ़ जाती है कि बाइक समेत अन्य वाहनों की बात कौन कहे, लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कस्बे के लोग इस समस्या से निजात के लिए अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों से बार-बार मांग कर रहे थे।
तमकुहीराज विधायक डाॅ. असीम कुमार ने पहल कर शासन से इस सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति दिला दी। शासन ने 5.600 किलोमीटर लंबी इस बाईपास सड़क को टू-लेन बनाने के लिए मंजूरी देते हुए 18.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। प्रथम किस्त के रूप में 89.64 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर समेत अन्य विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।