फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The by-election concluded amid sporadic incidents, with the administration remaining active throughout the day.

Kushinagar News: छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हुआ उपचुनाव, पूरे दिन सक्रिय रहा प्रशासन

Wed, 06 May 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The by-election concluded amid sporadic incidents, with the administration remaining active throughout the day.
फाजिलनगर में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाता। संवाद
फाजिलनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। पूरे दिन प्रशासन की मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कहीं भी कोई बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। मतदान सम्पन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस लिया। इसी के साथ चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे चार प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया। सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

शुरुआती घंटों में बूथों पर मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। इसके चलते कई मतदान केंद्रों पर सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदाताओं का उत्साह बढ़ने लगा। दोपहर करीब 12 बजे कई बूथों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, लेकिन मतदाताओं की यह भीड़ कुछ समय बाद सामान्य हो गई और कई केंद्रों पर फिर से भीड़ कम हो गई। उपचुनाव के लिए कुल नौ मतदान केंद्र और 22 मतदेय स्थल बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक बूथ पर पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की तरफ से लगातार निगरानी रखी जा रही थी, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी सर्वेष कुमार ने बताया कि कुल 56.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। उपचुनाव के दौरान जिला स्तरीय सभी अधिकारी सक्रिय रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपचुनाव के लिए नामित सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहे। मतदान के दौरान छिटफुट घटनाओं की सूचना जरूर मिली, लेकिन प्रशासन की तत्परता से उन्हें तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। कहीं भी मतदान बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed