फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The boy refused to get engaged and got beaten up

Kushinagar News: लड़के ने सगाई से किया इंकार, मारपीट

Sat, 02 Aug 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The boy refused to get engaged and got beaten up
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के कुशीनगर में शुक्रवार को एक धर्मशाला पर लड़के और लड़की पक्ष के लोगों में जमकर कहासुनी और मारपीट हो गई। एक धर्मशाला में लड़के और लड़की पक्ष के लोग पहुंचे थे। लड़की पक्ष के लोगों ने सगाई कार्यक्रम की तैयारियां की थी। भोजन भी बनवाया था।
विज्ञापन

इसी दौरान लड़के ने लड़की को नापसंद कर सगाई करने से इंकार कर दिया। उसने बाद लड़के के परिजनों ने भी सगाई करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नौबत हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों को कुशीनगर पुलिस चौकी पर लेकर गई। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़के के पिता ने अपने लड़के की सगाई तय की थी, लेकिन अब सगाई करने से पलट गए है। चौकी प्रभारी कुशीनगर एसआई गौरव शुक्ला ने बताया कि दो पक्षों में सगाई के कार्यक्रम में विवाद की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। अभी दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed