{"_id":"632b5370633a605a2c36b4b7","slug":"the-body-of-the-young-man-was-brought-home-there-was-chaos-kushinagar-news-gkp451320653","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव घर लाया गया, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव घर लाया गया, मचा कोहराम
विज्ञापन
युवक का शव घर लाया गया, मचा कोहराम
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के गेट-38 के पास मंगलवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही एहतमाली निवासी विश्वकर्मा साहनी (25) पुत्र तुलसी साहनी किसी काम से लखनऊ गए थे। वह मंगलवार को किसी ट्रेन से कप्तानगंज पहुंचे। कप्तानगंज स्टेशन पर कप्तानगंज-थावे एक्सप्रेस पकड़कर वह तमकुहीरोड आ रहे थे। पकड़ियार पूरब पट्टी स्थित गेट नंबर 38 पर ट्रेन पहुंची। तभी अचानक विश्वकर्मा साहनी ट्रेन से गिरकर पहियों की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
उसकी शर्ट की जेब में मिले आधार कार्ड सहित अन्य कागजात से पुलिस ने पहचान करके परिजनों को घटना की जानकारी दी। कानूनी औपचारिकता पूूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद विश्वकर्मा साहनी का शव घर लाया गया। परिवार के लोगों को रोते देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू भर आए। विश्वकर्मा की तीन बेटियां हैं। लोगों में यही चर्चा रही कि बच्चियों की देखभाल कैसे हो सकेगी।