फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of the driver was found in a truck parked at the intersection

Kushinagar News: चौराहे पर खड़े ट्रक में मिला चालक का शव

Sat, 14 Feb 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The body of the driver was found in a truck parked at the intersection
कप्तानगंज। कस्बा के परतावल रोड स्थित गणेश चौक के पास खड़े ट्रक में शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिला। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के गरवा खंडेलवाल निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे चौराहे के पास खड़े ट्रक में लोगों को संदिग्ध अवस्था में युवक दिखाई दिया। जब लोग वहां पहुंचे तो युवक मृत पड़ा था। लोगों की सूचना पर आए बोदरवार चौकी प्रभारी सनी ने शव को ट्रक से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के गरवा खंडेलवाल निवासी 35 ताहिर मोहम्मद के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर आए मृतक के भाई सगीर अंसारी ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। वह एक ट्रक चलाते थे। उनके मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मची है। पत्नी सोबरा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में घटनास्थल से एक स्प्राइट कोल्ड ड्रिंक की बोतल मिली है। मौके की परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक मोबाइल टीम को बुलाकर जांच कराया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर हर पहलू पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed