फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a young woman was found hanging, causing outcry.

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, मची चीख-पुकार

Tue, 28 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging, causing outcry.
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाटा कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी रविवार की शाम घर का काम खत्म करने के बाद अपने को कमरे में बंद कर ली। उस समय पिता छठ पूजा का सामान लाने गए थे और दादा दूध लेने गए थे। कुछ देर बाद दादा और पिता जब घर पहुंचे और खाना खाने के लिए आवाज़ दिये तो कमरे से कोई आवाज़ नहीं आयी और कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा किसी तरह खोल कर अंदर गए तो देखा तो शव पंखे से लटका था। परिजनों ने ग्राम प्रधान और मुकामी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को फंदे से उतरवाया और जरूरी कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चर्चा है कि गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध उसके परिवार वाले करते थे। लड़की के पिता रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते थे और इस समय बिटिया की शादी खोजने के लिए अवकाश पर घर आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed