फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a ninth-grade student was found hanging under suspicious circumstances.

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नाैवीं के छात्र का शव

Fri, 06 Mar 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The body of a ninth-grade student was found hanging under suspicious circumstances.
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पचार निवासी नौवीं के छात्र की संदिग्ध हालात में बुधवार को लाश मिली। उसका शव महाराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र के भिसवा सिवान में शीशम के पेड़ से लटका मिला। मृतक छात्र के मामा ने पुरैना थाने में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पचार गांव निवासी 17 वर्षीय विकास सिंह मंगलवार की शाम करीब छह बजे परिजनों से बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिचितों व रिश्तेदारों को फोन किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

परिजन उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर खोजबीन करते हुए महराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र के भिसवा सिवान पहुंचे। वहां खेत में शीशम के पेड़ से लटका शव मिला। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के मामा सत्येंद्र सिंह ने पुरैना थाने की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विकास दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता विदेश में रहते हैं। वर्तमान में घर पर उसकी मां, भाई व भाभी हैं। मृतक के भाई कन्हैया उर्फ गोलू सिंह ने बताया कि भाई विकास का भिसवा गांव की एक युवती से प्रेम करता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर शाम छोटी गंडक नदी स्थित सेमरा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed