फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The body of a married woman who jumped into a canal was found after 48 hours

Kushinagar News: नहर में कूदी विवाहिता का 48 घंटे बाद मिला शव

Thu, 24 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a married woman who jumped into a canal was found after 48 hours
कसया। रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के खपरैला टोला में सोमवार को एक विवाहिता के खजुरिया नहर में कूदने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही थी। बुधवार की सुबह करीब सात किमी दूर 48 घंटे बाद उसका शव कसया थाना क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया के छेरिहवा के समीप उसी नहर में बन रहे पुल में अटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर शिनाख्त कर पंचनामा करते हुए पीएम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई। खपरैला टोला निवासी गुड्डू कुशवाहा की 19 वर्षीय पत्नी ज्योति कुशवाहा का सोमवार की सुबह उसकी जेठानी से 500 रुपये में साइकिल बेचने और बालू को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसी बात को लेकर दोबारा विवाद बढ़ गया। सुबह सात बजे जब ज्योति के मायके वालों ने उसे फोन किया तो जेठानी ने फोन उठाई। जेठानी ने बताया कि ज्योति नहर में कूद गई है। इसकेे बाद ज्योति का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर आनन फानन में बेटी के ससुराल पहुंचे पिता सकलदीप कुशवाहा और मां अशरफी ने देखा कि जेठानी अपने घर में ताला लगाकर फरार है। पिता ने रामकोला पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर लोकल गोताखोरों की मदद से नहर में खोजबीन करवाया। मंगलवार को एसडीआरएफ की नौ सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच कर नहर में पूरा दिन रेस्क्यू में किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह उसी नहर में करीब सात किलोमीटर दूर 48 घंटे बाद उसका शव कसया थाना क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया के छेरिहवा के समीप निर्माणाधीन पुल में फंसा मिला। एसआई मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि परिजनों ने ज्योति की गुमशुदगी का तहरीर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि महिला नहर में कूद गई थी। गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम दो दिनों से तलाश कर रहीं थी। उसका शव कसया थाना क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया के पास नहर में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed