फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The BLO read out the voter list.

Kushinagar News: बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई

Sun, 18 Jan 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The BLO read out the voter list.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बंधवा गांव में शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने नए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने की अपील की।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय बूथ पर बैठक में बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। इस दौरान चार लोगों के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरे गए। पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गांव में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं की पहचान करें और उनका फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से बीएलओ का सहयोग करने की भी अपील की। वहीं बीएलओ ने बताया कि बूथ संख्या 354 पर कुल 103 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें स्थानांतरित हुए, दोहरी प्रविष्टि वाले और मृतक मतदाता शामिल हैं। इस दौरान प्रधान कमलेश पटेल, संजय जायसवाल, बूथ अध्यक्ष कपीलदेवमणि, संतराज मणि, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed