फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The bike parked in front of the door was stolen

Kushinagar News: दरवाजे के सामने खड़ी बाइक चोरी

Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The bike parked in front of the door was stolen
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए गए तहरीर में वाहन स्वामी अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि बीते शुक्रवार को होली के दिन उनकी बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। शाम को वहां से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पडरौना। थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने अपहरण के मकुदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धाराओं में दर्ज केस में वांछित अभियुक्त अजहर उर्फ जहरूद्दीन पुत्र सराफत निवासी बड़हरा बुजुर्ग थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पडरौना । कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देते बताया कि उनकी पांच वर्षीय बच्ची के साथ 14 मार्च 25 को सायं करीब 6:30 बजे मिठाई का लालच देकर गांव का ही विनय चौरसिया पुत्र रमेश चौरसिया ने दुष्कर्म किया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कुबेरस्थान में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त विनय चौरसिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार

पडरौना। थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। कुशीनगर जिले में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबंधित केस में वांछित रंजित जायसवाल निवासी ग्राम नया बाजार हथुवा छोटा करौली जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed